बुरहानपुर - वन विभाग की संयुक्त टीम ने 3 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 730 कुंटल लकड़ी जप्त की है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फॉरेस्ट रेंजर गौरव वानखेडे बुरहानपुर को सूचना मिली थी कि ताप्ती नदी कि बाढ़ में बहकर कर आने वाली लकड़ियों की तस्करी की जा रही है और इन तीनों स्थानों पर लकड़ी जमा करके रखी गई है।
डीएफओ के निर्देश पर 50 अधिकारी कर्मचारियों की टीमों का गठन किया गया और आदिल पुरा, आजाद नगर, ट्रांसपोर्ट नगर पर दबिश देकर भारी संख्या में लकड़ी जप्त की गई जिसमें आरोपी युसूफ शाह को आदिल पुरा से सलीम रियाज मोहम्मद को ट्रांसपोर्ट नगर से और शब्बीर पिता नजर को आजाद नगर से लकड़ियों के साथ गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के बाद वन विभाग ने लकड़ी जप्त कर रेणुका डिपो में रखा है रेंजर गौरव वानखेडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।