बुरहानपुर (नि•प्र•) हरियाली महोत्सव एक अभियान धरती के शृंगार का के तहत रविवार विभिन्न स्थानो पर भाऊ फांऊडेशन व्दारा पौधारोपण कर हरियाली महोत्सव मनाया गया।
भगवान स्वामी समर्थ मंदीर गीता दत्तनगर मे अच्छी बारीश की कामना की गई। संस्था जिलाध्यक्ष राजेश भगत द्वारा उपस्थित सदस्यो को शपथ दिलवाई गई कि वह स्वयं, मित्र एवं परिजन आदि किसी को भी जन्मदिन या किसी अन्य खुशी के मौके पर एक पौधा उपहार स्वरूप प्रदान कर उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करेंगे।
अपने बुजुर्गों की याद में घर के आंगन में एक पौधा लगाएंगे और पर्यावरण संरक्षण के लिए कभी पाॅलीथिन का उपयोग नहीं करेंगे। इस दौरान परिसर में सदस्यो द्वारा पौधारोपण कर संकल्प लिया कि वह अपने द्वारा लगाए गए पौधे की सदैव देखभाल करेंगे और बड़ा होने तक उसकी सुरक्षा करेंगे।
संस्था वरिष्ठ सदस्य अजय बालापुरकर ने पर्यावरण संरक्षण के तहत सदस्यो को पौधारोपण से होने वाले लाभों के बारे में बताया। जय कुमार ने भूमिगत जल के स्तर को बढ़ाने के लिए पौधारोपण एवं जल संरक्षण संबंधी कार्य करना अत्यन्त आवश्यक है पर चर्चा की।
श्रीमती सरिता भगत ने बताया कि वनाें की कटाई से कई जीवों की प्रजातियां विलुप्त हो चुकी है एवं कुछ प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर है। विजय राठौर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संबंध में पाॅलीथिन का बहिष्कार कर मृदा की उपजाऊ क्षमता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर प्रल्हाद इंगले, अजय राठौर, आस्था गंगराडे, प्रदीप महाराज, वर्षा गंगराडे, प्रमोद कुमार, संजय चौधरी और बड़ी संख्या में संस्था सदस्य माैजूद थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार