बुरहानपुर - 5 जुलाई, 2021/- मध्य प्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल बुरहानपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री श्री पटेल 7 जुलाई, 2021 को दोपहर 2 बजे बुरहानपुर पहुंचकर सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों से भेंट करेंगे।
तत्पश्चात दोपहर 3.30 बजे जिले में कोविड-19 एवं जिले के अंतर्गत समस्त विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
सायं 5.30 बजे भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। शाम 7 बजे स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
दिनांक 8 जुलाई, 2021 को प्रातः 9 बजे बुरहानपुर से नेपानगर के लिए प्रस्थान करेंगे। तत्पश्चात प्रातः 10.15 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे नेपानगर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
Tags
बुरहानपुर समाचार