बुरहानपुर - नगर निगम में ठेके पर डोर टू डोर कचरा जमा करने वाले श्रमिकों को चार माह से वेतन नहीं मिला है ।
मंगलवार को कर्मचारी नगर निगम और कलेक्टोरेट पहुंचे । नगर निगम आयुक्त और कलेक्टर को समस्या बताई । कर्मचारियों ने दो घंटे तक कलेक्टोरेट के मुख्य गेट के सामने बैठकर धरना दिया ।
भामी आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष दत्तू मेढे ने बताया की कर्मचारी प्रतिदिन सुबह शहर के सभी वार्डों में घर - घर पहुंच रहे हैं । समय पर अपना काम पूरा कर रहे हैं । बावजूद इसके हमें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है । साथ ही कर्मचारियों ने कहा हमें पूरे सप्ताह काम करना पड़ रहा है ।
सफाईकर्मियों को हर सप्ताह रविवार को अवकाश दिया जाना चाहिए ।
कर्मचारियों ने बताया समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । आर्थिक तंगी झेल रहे हैं । परिवार का पालन पोषण करने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है । हमें समय पर वेतन का भुगतान किया जाना चाहिए ।
शिकायत करने के दौरान सुरेश जंगाले , प्रमोद सालवे , सिद्धार्थ ससाने , प्रदीप निकम , योगेश निले , देवा मसाने , नितिन महाजन , दशरथ तायड़े सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे ।
Tags
बुरहानपुर समाचार