नई दिल्ली - राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश और हिमाचल समेत आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए हैं।
मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है।
मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, मंगू भाई गुजरात के नवसारी से 5 बार और एक बार अन्य क्षेत्र से विधायक रहे मंगू भाई पटेल मोदी कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहें हैं। वे दक्षिण गुजरात के प्रमुख आदिवासी नेता है।
राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के गवर्नर बनाया।
त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।
इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
Tags
राष्ट्रीय समाचार