विदेशों में पसंद किया जा रहा है बुरहानपुर का केला , ग्रामीण विदेशों में भेज हो रहे हैं समृद्ध


बुरहानपुर - आज सम्पूर्ण भारत में बुरहानपुर जिला केले के क्षेत्र से पहुंचने जा रहा है , जिले से केला देश ही नहीं विदेशों में भी पहुंच रहा है , जिससे किसानों को उनके फसल का सही मूल्य मिल रहा है।

शाहपुर क्षेत्र के ग्राम फोपनार में प्रगतिशील किसान मधुकर महाजन अन्ना जो हर वर्ष करीब 1 लाख केली लगते है आज इनके खेत का 36 टन केला विदेश के लिए सप्लाई हुआ , जिससे ओ बहुत खुश हुवे है।

उनके भतीजे प्रणव महाजन द्वारा बताया गया कि आज हमारे बुरहानपुर क्षेत्र का केला विदेशों में जाने के कारण हमें अपनी फसल का सही मूल्य मिल रहा है , कुछ बार ऐसा भी होता है , कि किसानो को उसके द्वारा लगाया गया खर्च भी निकलना मुश्किल हो जाता है , जिससे किसानों को निराशा का सामना करना पड़ता है , लेकिन अब उन्हें सही कीमत मिलने से किसानों कि आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post