बुरहानपुर - वार्ड क्रमांक 2 नेहरू नगर और क्रमांक 3 शिकारपुरा वार्ड की महिलाओं ने पीएम आवास की किस्त नहीं मिलने की शिकायत मंगलवार को कलेक्टर प्रवीणसिंह से की ।
महिलाओं ने बताया डीपीआर 6260 और डीपीआर 4968 के हितग्राहियों को दूसरी और पहली किस्त की राशि नहीं मिली है । जिन्हें पहली किस्त मिली थी , उन्होंने निर्माण शुरू किया , लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिलने के कारण निर्माण अधूरा है ।
बारिश का मौसम है । खुली छत के नीचे रहना पड़ रहा है । लोग किसी तरह तिरपाल लगाकर रह रहे हैं । पहले कच्चे मकान थे , अब जमीन तो है लेकिन लेकिन पूरी तरह बेघर हो गए है । महिलाओं ने बताया नगर निगम में जाने पर किस्त के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जाती है । जल्द किस्त आएगी कहकर वापस कर देते हैं ।
Tags
बुरहानपुर समाचार