डिफॉल्टर हो चुके किसानों के ऋण माफ करे सरकारः मंजू दादू


खकनार - कालातीत फसल ऋण को लेकर डिफाल्टर हुए किसानों के व्याज की रकम माफी को लेकर पूर्व विधायक मंजू दादू ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन ।
 इस दौरान उन्होने मांग की है कि फसल ऋण पर ब्याज की राशि माफकर किसानों को डिफाल्टर की श्रेणी से बाहर निकाले । 
मंगलवार को पूर्व विधायक मंजू दादू , महामंत्री ओम चौकसे , राहुल जाधव , कांग्रेस सरकार के समय किसानों के कर्ज माफी को लेकर घोषणा के बाद जिन किसानों ने फसल ऋण की राशि नहीं जमा की थी वह डिफाल्टर की श्रेणी में आ गए थे । 
इस वजह से उन पर ब्याज की राशि काफी बढ़ गई थी जिसको लेकर पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से भेंट कर फसल ऋण पर लगे ब्याज की राशि माफ करने का निवेदन किया , जिसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें आश्वस्त किया कि पूर्व की घोषणा अनुसार जल्द से ऐसे किसानों के फसल की राशि पर ब्याज दर को माफकिया जाएगा एवं उन्हें नियमित किसान की श्रेणी में लाया जाए

Post a Comment

Previous Post Next Post