बुरहानपुर - परम पूज्य आचार्य ही विशुध्दसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य प.पू. प्रसन्नमनः मुनिश्री प्रणुतसागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में बुरहानपुर में विगत चातुर्मस के मध्य पयूषण पर्व में श्रीमती कनक बड़जात्या , पंकज कासलीवाल, चेरिसा ठोलिया , कु. निकीता सेठी एवं अरिहन्त पाटनी ने दस लक्षण व्रत, जबकी अकित ठोलिया , मितेश सेठी ने सोलहकारण व्रत की अराधना की थी ।
महामंत्री भागचन्द पहाड़िया ने बताया कि उसके उपलक्ष्य में श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर इंदिरा कॉलोनी में रजत पंचमेरु सेट व्रतधारीयों के परिवारों ने संयुक्त रूप से स्थापना की ।
अध्यक्ष विरेन्द्र जैन बड़जात्या ने बताया कि पंचमेरु प्रतिष्ठा 11 जुलाई रविवार को प्रातः काल डॉ . सुरेन्द्र जैन भारती के आचार्यत्व मे अभिषेक , शान्तिधारा , पंचमेरु विधान श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कोविड -19 प्रोटोकोल नियमों के पालन के साथ संपन्न हुआ ।
दर्शनार्थी मास्क लगाकर आए , महति धर्म प्रभावना हुई ।
Tags
बुरहानपुर समाचार