भाऊ फांऊडेशन सदस्य के जन्मदिन पर किया गया पौधारोपण

बुरहानपुर | नगर को हराभरा बनाने के लिए भाऊ वेलफेयर फांऊडेशन संगठन लगातार पौधे भेंट करने के साथ पौधरोपण का संकल्प भी दिला रहा है। 
रविवार को इसी क्रम मे संस्था सह संगठन मंत्री प्रल्हाद इंगले के जन्मदिन पर संगठन के सदस्यों ने पौधारोपण किया जिलाध्यक्ष राजेश भगत के साथ मिलकर युवाओं ने इम्पिरीयल स्कुल सहित अन्य स्थानों पर पौधरोपण किया। उपस्थित पदाधिकारीयो सहित युवाओं ने पौधे पालने का संकल्प लिया। 

प्रमुख रुप से उपस्थित शाला के प्राचार्य परिहार सर ने कहा नगर के हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाना चाहिए। जिससे ग्रीन बुरहानपुर का सपना साकार हो सके। 
युवा समाज सेवी अक्षदा चौधरी ने कहा भारतीय संस्कृति में पेड़, पौधे, नदी आदि पर्यावरण से संबंधित प्राकृतिक संसाधनों की पूजा की जाती है। इसके पीछे इन सभी का महत्व समझने का संदेश छिपा होता है। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि सभी पौधारोपण के लिए आगे आएं और बुरहानपुर को हरा- भरा बनाएं।  
समाज सेवी श्रीमती सरिता भगत  एवं अर्चना चितारे ने बताया विकास के नाम पर वृक्षों की अंधाधुंध कटाई और बेलगाम बढ़ती जनसंख्या से धरती पर पर्यावरण संकट बढ़ता जा रहा है। 
सरकारों को जितना हरियाली के लिए प्रयास करना चाहिए था , उतना नहीं हुआ है। कुछ समझदार लोगों में पेड़ों के प्रति जागरूकता अवश्य बढ़ी है। 
समाजसेवी अजय बालापुरकर प्रदूषण को कम करने और स्वेच्छा से पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में निरन्तर काम कर रहे हैं ।
जय कुमार गंगराडे ने अपनी बात मे कहा प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाए व उसकी संभाल करे। 
आज का स्वार्थी मानव पेड़ तो काटता गया, लेकिन पेड़ लगाना भूल गया। इससे पर्यावरण में असंतुलन की समस्या आज बहुत उग्र हो गई है। 
इसी कर्तव्य को याद करवाने व युवा पीढ़ी को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए टिम सदस्यो ने जन्मदिन पर पौधारोपण की मुहिम चलाई जा रही है। 
इस अवसर पर विजय राठौर, संजय चौधरी, अमोल राठौर, वर्षा गंगराडे, आस्था गंगराडे और बडी संख्या मे साथी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post