देश में अनलॉक का चरण शुरु हो चुका है, ट्रेनें भी शुरू हो गई हैं, कुछ जरूरी बातों के बारे में जानें,जिसका आपको यात्रा के दौरान जरूर पालन करना चाहिये :-
ट्रेन से यात्रा करने के लिए अहम टिप्स ~
● गैर जरूरी यात्रा करने से बचें :
संक्रमण के खिलाफ सबसे उचित रणनीति यही है कि आप जहां तक संभव हो घर के अंदर ही रहें। जब तक बहुत ज़रूरी ना हो यात्रा ना करें।
● सोशल डिस्टेंसिंग :
जब आप घर से बाहर हों तो हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। अपने और दूसरों के बीच जहां तक संभव हो कम से कम 2 फीट की दूरी जरूर बनाकर रखें।
● मास्क लगायें :
घर से बाहर हमेशा फेस कवर या फेस मास्क पहनकर रखें खासकर बंद जगह जैसे रेल कम्पार्टमेंट के अंदर। आप चाहें तो रेल यात्रा के दौरान डिस्पोजेबल ग्लव्स भी पहनकर रख सकते हैं ताकि आप दरवाजे का हैंडल जैसी कॉमन सतहों को प्रत्यक्ष रूप से न छूएं।
● समय का रखें ध्यान :
ध्यान रखें कि आपको ट्रेन के टाइम से 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना है। इसलिए समय पर घर से निकलें ताकि आखिरी समय में आपको किसी तरह का तनाव या बेचैनी न हो।
● सेनेटाइजर का उपयोग :
वैसे तो रेलवे स्टेशन और कुुुछ ट्रेन में साबुन और हैंड सैनिटाइजर दिया जा रहा है लेकिन बेहद जरूरी है कि आप अपना सैनिटाइजर भी साथ में रखें। कुछ-कुछ घंटों में अपने हाथों को 20 सेकंड तक साबुन पानी से धोते रहें।
● कीटाणुनाशक वाइप्स का प्रयोग :
अगर संभव हो तो अपने साथ कीटाणुनाशक वाइप्स भी कैरी करें ताकि आप बैठने से पहले अपनी सीट और विंडो को साफ कर पाएं।
● उपयोगी कपड़े रखेें :
अगर आपका सफर रात भर का है तो अपने साथ कंबल और चादर ले जाना न भूलें।
● बाहर खाना त्यागेें :
जहां तक संभव हो अपना खाना और पानी अपने साथ लेकर जाएं।
● बीमार हों तो यात्रा ना करें :
अगर आप बीमार हों तो यात्रा बिलकुल न करें। वैसे तो स्टेशनों पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही ट्रेन में चढ़ने की इजाजत देंगे लेकिन हकीकत यही है कि आप अपने शरीर को बेहतर तरीके से जानते हैं। अगर आपको खांसी, गला खराब, बुखार, थकान, सूंघने में दिक्कत महसूस हो रही हो तो अपना चेकअप करवाएं।
● भीड़ से बचेें :
यात्रा के दौरान जहां तक संभव हो भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
● गंतव्य स्थान के बारे में जानकारी लें :
अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने से पहले उस शहर के हॉटस्पॉट्स, आइसोलेशन सुविधाएं और अस्पतालों के बारे में थोड़ी रिसर्च कर लें।
● आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप : यात्रियों को आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। भारत सरकार की तरफ से इस ट्रैकिंग ऐप को तैयार किया गया है ताकि देश के नागरिकों को कोविड-19 के बारे में जानकारी दी जा सके।