भारत और विश्व के इतिहास में आज 5 जुलाई के दिन का क्या महत्व है ? : आईये जानते हैं

5 जुलाई
1658 - मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया
1924 - ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्राेह हुआ
1945 - लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की
1947 - भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई
1954 - बीबीसी ने पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था
1954 - आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना हुई
1962 - अल्जीरिया के ओरान में  हुए नरसंहार में 96 लाेगों की मौत
1968 - भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची
1975 - 31 साल के अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश पांच जुलाई विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे
1977 - जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने  देश की सत्ता पर कब्जा जमाया
1977 - पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली
1981 - राजन महादेवन ने  गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया
1994 - इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत हुई
1996 - स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया
1998 - पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता
1998 - टैंक विरोधी मिसाइल नाग का सफल परीक्षण किया गया
1998 - तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन हुआ
1999 - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा हुई
2000 - दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ हुआ
2001 - चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया
2002 - काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल
2004 - ग्रीस ने यूरो कप फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया
2004 - इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव आयोजित हुआ
2007 - मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मौत
2008 - नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया
2009 - स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने एंडी रोडिक को हराकर विबंलडन खिताब जीता
2013 - इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत
● जन्म
1946 - प्राध्यापक और रचनाकार असग़र वजाहत
1956 - समकालीन कवि एवं लेखक ज्योति खरे
1995 - भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु
● निधन
1877 - अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री तोरु दत्त
1957 - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा

Post a Comment

Previous Post Next Post