सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में एक कायस्थ परिवार में हुआ था.
उनके पिता का नाम अगम निगम है. सोनू निगम के पिता भी गायक है, और माता जी का नाम शोभा निगम है और वह भी एक गायिका थी. उनकी दो बहनें भी है जिनका नाम मीनल और निकिता है.
उनकी स्कूली शिक्षा दिल्ली के जे. डी. तत्यतलर स्कूल में हुई है और स्नातक की पढाई उन्होंने दिल्ली युनिवर्सिटी से की है.
दिल्ली में उन्होंने उस्ताद महा कंजर नवदी से शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण लिया. भारत के शास्त्रीय नृत्य यहाँ पढ़ें. फिर युवावस्था में उन्होंने कई संगीत की प्रतियोगिता में भाग भी लिया और जीते भी, उसी वक्त उनके मन में बॉलीवुड में पार्शव गायक बनने का विचार आया. संगीत की शिक्षा उन्होंने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के गायक उस्ताद घुलाम मुस्तफा खान से भी ली.
सोनू निगम के परिवार में उनके माता पिता के अलावा एक बेटा और उनकी पत्नी है. उन्होंने 15 फ़रवरी 2002 को मधुरिमा अगम कुमार निगम से शादी की. उनका परिवार भरा पूरा और संपन्न परिवार है. उनके इकलौते बेटे का नाम नीवन निगम है, जिसका जन्म 27 जुलाई 2007 को हुआ है.
सोनू निगम ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र से ही कर दी थी, क्योंकि वो भी अपने पिताजी के साथ बचपन से ही मंच पर गाया करते थे. जब उन्होंने अपने पिताजी के साथ मोहम्मद रफ़ी के गाने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ को अपनी आवाज में गाया, तब से ही उनके गाने से मुग्ध होकर अगम निगम उन्हें अपने साथ शादी समारोह में गाने के लिए ले जाने लगे. 17 साल की उम्र में 1990 में उन्होंने अपने पिता के साथ बॉलीवुड का रुख किया.
उन्होंने 3 दशक के अपने करियर में लगभग 320 फिल्मों के लिए गाने गाए। उन्हें अब तक 2 बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म 'कल हो ना हो' के टाइटल ट्रैक के लिए सोनू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। हिंदी के अलावा सोनू निगम ने अंग्रेजी, कन्नड़, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, मैथिली, भोजपुरी, नेपाली और मराठी भाषा में भी गाने गाए हैं।
सोनू निगम ने गाना गाने के साथ ही अदाकारी में भी अपने हुनर को दिखाने की कोशिश की है. उनके अभिनय की शुरुआत 1983 में आई फिल्म ‘बेताब’ से हुई थी, जिसमे उन्होंने एक बच्चे की भूमिका को निभाई थी. एक हीरो के रूप में उनकी फिल्म थी, लव इन नेपाल, काश आप हमारे होते और जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी. इसके अलावा सोनू निगम ने एक फिल्म जो की हिंदी में अनुवादित की गयी है उसके प्रमुख किरदार के रूप में भी अपनी आवाज की रिकॉर्डिंग कराई है.