यूनेस्को की टीम 27 जुलाई को करेगी ग्वालियर का दौरा , हेरिटेज स्थानों का करेंगे निरीक्षण


ग्वालियर - 27-28 जुलाई को यूनेस्को की टीम ग्वालियर का दौरा करेगी। इस दौरान वह हेरिटेज स्थानों का निरीक्षण करेगी। 
साथ ही विस्तार से हेरिटेज व विकास से जुड़े विभागों के साथ चर्चा करेगी। इसके बाद अगस्त में हिस्टोरिकल एंड आर्काइवल रीसर्च होगा। जिसमें पुरातत्व सर्वे किया जाएगा। साथ ही पुरातत्व के स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा। 
जानकारी एकत्रित कर मौखिक रूप के इतिहास को दर्ज किया जाएगा। 
सितंबर में साइटों का सर्वे किया जाएगा और उनके सैंपल लिए जाएंगे। सितंबर से दिसंबर तक अर्बन स्थानीय विभागों से चर्चा करेगा, जिसमें स्मार्ट सिटी, नगर निगम, पुरातत्व विभाग, पर्यटन विभाग आदि शामिल रहेंगे।
 इसके साथ ही साइट मैपिंग एवं ऐतिहासिक क्षेत्रों की अर्बन मैपिंग भी की जाएगी। जनवरी-फरवरी 2022 में प्राथमिक ड्राफ्ट तैयार होगा। साथ ही कार्यशाला होगी एवं पुराने कार्यों का रिव्यू किया जाएगा। 
मार्च 2022 में अर्बन फ्रेमवर्क को एकिकृत किया जाएगा। मई में रिपोर्ट का प्रकाशन एवं उसका पब्लिक लांच किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post