भोपाल - मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी की परीक्षा 25 जुलाई को 72 केंद्रों पर होगी। इनमें तीन केंद्र कोरोना संक्रमितों के लिए बनाए गए हैं। आयोग राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कर रहा है। इसमें कोरोना संक्रमण से बचने के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा सुबह दो सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी।
परीक्षा केंद्रों पर संक्रमण से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग व गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उपायुक्त राजस्व संजू ने बताया कि भोपाल केन्द्र पर शामिल होने वाले अभ्यार्थियों से कहा गया है कि अगर कोई संक्रमित है, तो तत्काल समन्वयक नियंत्रण कक्ष के दूरभाष कमांक 07552540772 पर सूचित करें जिससे परीक्षा की समस्त विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सके।
Tags
प्रदेश समाचार