मोरटक्का (खंडवा) में नर्मदा नदी पर 180 करोड़ रुपये में बनेगा नया सिक्स लेन पुल

इंदौर-अकोला फोर लेन रोड प्रोजेक्ट के तहत मोरटक्का (खंडवा) में नर्मदा नदी पर नया सिक्स लेन पुल 180 करोड़ रुपये में बनेगा। यह एक किलोमीटर से ज्यादा लंबा होगा और इसे 50 साल की जरूरत के हिसाब से बनाया जाएगा। पुल का काम इस वर्ष दिसंबर में शुरू कर दिसंबर-2023 तक पूरा करने की तैयारी है।

नया पुल मौजूदा से अलग जगह पर बनेगा, जिसके लिए नेशनल हाईवेज अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) ने छह हेक्टेयर से ज्यादा जमीन अधिग्रहित कर ली है। मोरटक्का का वर्तमान आर्च पुल 50 साल से भी ज्यादा पुराना है और जर्जर होकर अपनी उम्र पूरी कर चुका है।

संकरा होने के कारण वहां कभी ट्रैफिक जाम होता है, तो कभी नदी में पानी बढ़ने पर पुल बंद करना पड़ता है। अथारिटी के सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों की वजह से नया पुल प्राथमिकता से बनना है। वर्तमान पुल की तुलना में नए की ऊंचाई ज्यादा होगी, ताकि बाढ़ या नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर यातायात न रोकना पड़े।


Post a Comment

Previous Post Next Post