देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने 44 करोड़ ग्राहकों को फ्रॉड और स्कैम से बचाने के लिए उन्हें जागरूक किया है।
SBI ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर इस स्कैम के बारे में डीटेल्स शेयर की हैं जो इस प्रकार हैं—
फ्रीबीज के झांसे में नहीं आएं -
SBI ने अपने ग्राहकों को उन लिंक पर क्लिक करने के प्रति सचेत किया, जिसमें दावा किया गया है कि बैंक मुफ्त उपहार (Freebies) दे रहा है।
एसबीआई ने एक ट्विटर पोस्ट में अपने ग्राहक को चेतावनी दी कि फ्री गिफ्ट पाने के लिए फ़िशिंग लिंक पर क्लिक करने से आपकी व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारी का नुकसान हो सकता है।
ऐसे दिया जा रहा है स्कैम को अंजाम -
बैंक ने बताया कि कई उपयोगकर्ता ऐसे फ़िशिंग लिंक धोखाधड़ी के शिकार हो गए है। लिंक पर क्लिक करने पर, यूजर उस पेज पर पहुंच जाता है जहां उसकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाती है।
SBI की सलाह -
एसबीआई ने कहा कि हम आपको सलाह देते हैं कि ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और अपनी किसी भी बैंकिंग को किसी के साथ साझा न करें। इसके साथ ही अगर आपके साथ कोई फ्रॉड हो जाता है तो इसके बारे में तुरतं बैंक या संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचित करें।
SBI नहीं चलाता ऐसी योजना -
बैंक ने ग्राहक के ट्वीट का जवाब देते हुए जानकारी दी कि SBI न तो ऐसी कोई उपहार/लॉटरी योजना चलाता है और न ही इसको सपोर्ट करता है।
हम आपको सलाह देते हैं कि किसी भी लिंक पर क्लिक न करें या कोई बैंकिंग डिटेल्स साझा न करें।
एसबीआई ने चेतावनी दी है कि ये क्रिमिनल्स ग्राहकों को फंसाने और उनके पैसे लूटने के लिए इस तरह का जाल बुन रहे हैं।
सबसे जरूरी बात ये हैं कि एसबीआई कभी अपने ग्राहक निजी जानकारी या बैंक डीटेल्स ईमेल/एसएमएस/कॉल/वॉट्सऐप कॉल के जरिए नहीं पूछता है।
Tags
ज्ञान सँसार