कोरोना के दौरान लोग अपने ज्यादातर काम ऑनलाइन करने लगे हैं ताकि उन्हें घर से कम निकलना पड़े। पोस्ट ऑफिस भी सेविंग खाताधारकों को ज्यादातर सुविधाएं ऑनलाइन देता है। आप घर बैठे ही पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के लिए ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग एक्टिवेट कर सकते हैं।
ऐसे एक्टिवेट कर सकते हैं मोबाइल बैंकिंग
- इसके लिए सबसे पहले आपको नीचे दिए गए लिंक पर जाना होगा।
https://ebanking.indiapost.gov.in
- यहां से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और उसमें सही जानकारी भरें।
- अब इसे पोस्ट ऑफिस ब्रांच में जमा कर दें।
- सभी डॉक्यूमेंट जमा करने के 24 घंटे बाद आपकी मोबाइल बैंकिंग एक्टिवेट हो जाएगी।
- अब आप इंडिया पोस्ट मोबाइल बैंकिंग एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे एक्टिवेट कर सकते हैं नेट बैंकिंग
- इसके लिए सबसे पहले इंडिया पोस्ट की वेबसाइट से ऑनलाइन और एसएसएस बैंकिंग का एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
- अब उसमें सही जानकारी भरें और पोस्ट ऑफिस ब्रांच में जमा कर दें।
- केवाईसी दस्तावेजों को साथ में जमा करें।
- इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट होने की जानकारी आपके फोन पर एसएमएस के जरिए आएगी।
- एसएमएस मिलने के बाद नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।
https://ebanking.indiapost.gov.in
- अब 'न्यू यूजर ऐक्टिवेशन' विकल्प पर क्लिक करें और कस्टमर आईडी और पासवर्ड डालें।
[email protected] पर अपने रजिस्टर्ड आईडी से CIF/User ID की जानकारी मेल करें।
अब आपकी इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट हो जाएगी।