भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकटकाल के बीच मध्यप्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, इन दिनों मध्यप्रदेश के कई जिलों में बरसात का दौर जारी है, अब मिली जानकारी के मुताबिक फिर मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान कई संभाग और जिले में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ पानी गिरने की संभावना जताई है।
मानसून के दस्तक के पहले से ही MP में देखी जा रही है प्री मानसून बारिश :
बताते चलें कि मानसून मध्य प्रदेश में 20 जून को पहुंच जाएगा तो वही राजस्थान में 25 जून तक पहुंच सकता है, लेकिन मानसून के दस्तक के पहले से ही मध्यप्रदेश मौसम में प्री मानसून बारिश देखी जा रही है।
Tags
प्रदेश समाचार