महाकाल मंदिर की खुदाई में मिले सैकड़ों वर्ष पुराने अवशेष


मध्य प्रदेश के महाकाल मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान सैकड़ों साल पुराने अवशेष मिले हैं. मूर्तियां, गुंबद का हिस्सा, मिट्टी के बर्तन समेत कई ऐसी प्राचीन चीजें मिली है जो कई रहस्यों को जन्म दे रही हैं.

महाकाल मंदिर से क्या-क्या मिला

2018 से महाकाल मंदिर परिसर में खुदाई चल रही है. खुदाई के दौरान मंदिर के उत्तरी छोर में मंदिर के प्रमाण मिले हैं, जिसमें उत्कृष्ट खंभे, आधार ब्लॉक, मंदिर के गुंबद के हिस्से, पत्थर के नक्काशीदार रथ शामिल हैं. ये अवशेष 11वीं और 12वीं शताब्दी के बीच के बताए जा रहे हैं. वहीं महाकाल मंदिर के दक्षिणी छोर में गर्भ में कई पुरानी दीवारें दबी मिली हैं. सतह से चार मीटर नीचे दीवार के अवशेष मिले हैं. ये अवशेष 185 से 73 ईसा पूर्व तक शासन करने वाले शुंग काल के बताए जा रहे हैं.

उज्जैन महाकाल में खुदाई कर रही जांच टीम की मानें तो गहराई में जाने पर और भी बहुत कुछ पुरातात्विक अवशेष मिलने की संभावना है. पिछले साल भी महाकाल मंदिर में खुदाई के दौरान कई पुराने अवशेष मिले थे जिसमें हवन कुंड, चूल्हा, मंदिर की मूर्तियां, मिट्टी के बर्तन शामिल थे.

500 करोड़ की योजना को मंजूरी के बाद हो रहा महाकाल मंदिर का विस्तारीकरण

महाकाल मंदिर का विस्तारीकरण मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. मंदिर को भव्य बनाने के लिए 500 करोड़ की योजना की मंजूरी भी दी जा चुकी है. महाकाल मंदिर को तिरुपति और सोमनाथ की तर्ज पर भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post