कोरोनावायरस को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई बरती गई तो फिर बिगड़ सकते हैं हालात - स्वास्थ्य मंत्रालय


नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर यदि किसी भी प्रकार की ढिलाई बरती गई तो एक बार फिर हालात बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि न तो टीकों की रफ्तार कम होनी चाहिए और न ही कंटेनमेंट मानकों में लापरवाही बरतनी चाहिए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में लगातार कोरोना केसेस कम हो रहे हैं, लेकिन थोड़ी सी भी ढिलाई फिर से मुश्किल बढ़ा सकती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post