बुरहानपुर ( निप्र ) - 5 जून , विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण प्रेमी , समाजसेवी भावसार- भूपेन्द्र कुमार जूनागढ़े ( एडवोकेट ) ने समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए जनता एवं शासन प्रशासन से अपील की।
उन्होंने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि पर्यावरण मानव जीवन का अभिन्न अंग है , जिसके अभाव में हमारे जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती है ।
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बढ़ रहे प्रदुषण , प्राकृतिक प्रकोप , अति - अल्पवर्षा , ओलावृष्टि , जल संकट , ग्लोबल वार्मिग,कोविड19 जैसे हानिकारक तत्व एक चिन्ता का गंभीर विषक बन गया है , जैविक पारिस्थितिकीय तंत्र प्रभावित हो रहा है , जिसे ध्यान में रखते हुए हम नागरिकों का परम कर्तव्य है कि हमारे द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति
हम विशेष रूप से ध्यान दें अन्यथा इसके दूरगामी परिणाम संकटमय देखे जा सकते है जिसका उदाहरण हमारे सामने स्पष्ट दिखायी दे रहा है जैसे कोरोना, गिरता जलस्तर, ग्लोबल वार्मिग , प्राकृतिक प्रकोप ।
साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता अपनायी जाकर वनस्पति , प्राणी - जीव जंतु , पशु जगत के संरक्षण , नदी जल स्त्रोत संरक्षण, पौधारोपण, प्रदुषण उन्मूलन , पॉलिथीन प्रदूषण उन्मूलन की ओर ध्यान दिया जाना अति आवश्यक हो गया है ।
पर्यावरण संरक्षण , संवर्द्धन आज के समय की मांग है । इस हेतु अधिक से अधिक व्यापक रूप से , पर्यावरण के प्रति शिक्षा व जागरूकता हमारे समाज में फैलायी जावें ।
Tags
बुरहानपुर समाचार