मध्यप्रदेश से कई राज्यों में आने जाने वाली बसो का परिवहन कल से होगा शुरू : महाराष्ट्र से अभी भी प्रतिबंधित


भोपाल - मध्यप्रदेश के रहवासियों के लिए फायदे की खबर। पूरे भारत में अब कोरोना का आतंक अब कुछ कम होता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं अब कोरोना के मामलों में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। 
इस बात को मद्दे नजर रखते हुए अब कई राज्यों की सरकारों ने राज्य को अनलॉककरना शुरू कर दिया है। 
इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने भी कोरोना कर्फ्यू हटाने का ऐलान कर दिया है। 
इसके साथ ही मध्यप्रदेश कई राज्यों में आने जाने वाली बसो का परिवहन भी कल से शुरू कर दिया जाएगा।
कल से राजस्थान, उत्तरप्रदेश ओर छत्तीसगढ़ आने जाने वाली बसो का परिवहन शुरू कर दिया जाएगा। 
हालांकि, महाराष्ट्र से आने जाने वाली बसों का संचालन अभी शुरू नहीं किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post