भारत और विश्व के इतिहास में 16 जून को कौन कौन सी घटनायें हुई है ? आईये जानते हैं।

16 जून
1606: जहाँगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को पाकिस्तान के लाहौर में भयंकर यातना देकर मार डाला गया
1779: स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग की शुरुआत की
1815: नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया
1858: प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई
1881: ऑस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए
1911: IBM कंपनी की स्‍थापना न्‍यूयॉर्क में हुई पहले इसका नाम Computing-Tabulating-Recording Company था
1963: 26 वर्षीय रूसी महिला लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला थीं
1999: थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति चुने गए
2007: सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं
2007: एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को सिल्वर स्टार अवार्ड दिया गया
2012: चीन ने स्‍पेसक्राफ्ट Shenzhou 9 को लांच किया
2012: यूनाइटेट स्‍टेट एयरफोर्स रोबोटिक बोइंग X-37B spaceplane अपने मिशन पूरा कर पृथ्‍वी पर वापस लौटा
2012: कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया

जन्म -

1910: स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी. एम. पुनाचा
1920: हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार
1950: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती

निधन -

1606: सिक्खों के पाँचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव
1925: महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास
1944: प्रफुल्ल चंद्र राय प्रसिद्ध वैज्ञानिक


Post a Comment

Previous Post Next Post