रसोई गैस आज के समय में हमारी मूलभूत जरूरतों में शामिल हो चुकी है। खासकर शहर और कस्बों में रहने वाले लोग खाना बनाने के लिए पूरी तरह से LPG सिलेंडर पर निर्भर हो चुके हैं। ऐसे में कई बार आपका गैस सिलेंडर रात में खत्म हो जाता है या फिर ऐसे समय में खत्म होता है, जब आपके पास सिलेंडर भरवाने का समय नहीं होता है और आप परेशानी हो जाते हैं। इन हालातों से बचने के लिए हम आपको एक तरीका बता रहे हैं। इसके जरिए आप पहले ही पता कर सकते हैं कि आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है और उस हिसाब से आप नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
कैसे पता करें सिलेंडर में कितनी गैस है
आपके सिलेंडर में कितनी गैस है यह पता करने के लिए सबसे पहले एक कपड़े को पानी में भिंगोकर गीला कर लें।
आजमा सकते हैं ये भी तरीके -
पानी की मोटी रेखा खींचने के अलावा भी सिलेंडर में गैस की मात्रा करने के दूसरे तरीके हैं, पर इनमें गैस की सटीक मात्रा नहीं पता चलती।
कई बार महिलाएं गैस बर्नर की आग का रंग देखकर भी गैस के खत्म होने का अंदाजा लगाती हैं। सिलेंडर में गैस कम होने पर आग का रंग नीले से लाल जरूर होता है, पर यह तरीका सही नहीं है। इसमें यह नहीं पता कर सकते कि कितनी गैस बची है और सिलेंडर कब तक काम करेगा।
कई बार हम सिलेंडर को उठाकर उसका वजन पता करने की कोशिश करते हैं, पर इस तरीके में भी हमें बची हुई गैस की मात्रा का पता नहीं चल पाता है। क्योंकि खाली सिलेंडर भी काफी भारी होता है। हालांकि, सिलेंडर को तौलकर जरूर उसमें बची गैस की मात्रा का पता लगाया जा सकता है।