मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अगर मुंह के कैंसर से बचना हो तो क्या सावधानियां रखनी चाहिये


मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण -

● मुंह के कैंसर की शुरुआत मुंह के अंदर सफेद छाले या छोटे-मोटे घाव से होती है।

● लंबे समय तक अगर मुंह के भीतर सफेद धब्बा, घाव, छाला रहता है, तो आगे चलकर यह मुंह का कैंसर बन जाता है।

● मुंह में दुर्गन्ध, आवाज बदलना, आवाज बैठ जाना, लार का अधिक या रक्त मिश्रित बहना जैसे लक्षण भी दिखते हैं।

● धूम्रपान या नशा करने वाले को कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता है। मुंह का कैंसर मुंह के भीतर जीभ, मसूड़ें, होंट कहीं भी हो सकता है।

● इसमें घाव, सूजन, लाल रंग, खून निकलने, जलन, सन्नता, मुंह में दर्द आदि जैसे लक्षण देखने को मिलते है।

● चबाने या निगलने में परेशानी होना।ऐसा महसूस करना कि आपके गले में कुछ फंसा हुआ है।

● बिना किसी वजह नियमित बुखार रहना और वज़न कम होना।


मुंह के कैंसर से बचना है तो क्या करें - 

यदि मुंह, होंठों या जीभ पर किसी तरह का घाव या छाला बन जाए और शीघ्र ठीक नहीं हो रहा हो तो तुरन्त चिकित्सक को दिखाना चाहिए। यदि मुहं में होने वाले कैंसर का पता प्रथम चरण में ही चल जाए तो इसका निदान संभव है। इसमें देरी करने पर इसकी भयावहता बढ़ जाती है। इसके अलावा अगर कोई लक्षण नहीं भी दिखाई दें, फिर भी इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

● धूम्रपान,तंबाकू एवं नशे का सेवन ना करें।

● दांतों और मुंह की नियमित दो बार अच्छी तरह सफाई करें।

● दांतों मसूड़ों व मुंह के भीतर कोई भी बदलाव नजर आए तो तत्काल डॉक्टर से जांच करायें।

● जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, डिब्बा बन्द चीजों का सेवन बन्द कर दें।

● ताजे मौसमी फल, सब्जी, सलाद अवश्य खाएं। इन्हें अच्छे से धोकर उपयोग करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post