शरीर मे होने वाली खुजली के क्या कारण हो सकते हैं ?


खुजली होने के अनेक कारण हो सकते हैं, जो ये हैंः-

● वायु प्रदूषण एवं धूल-मिट्टी के सम्पर्क में आने के कारण खुजली हो सकती है।

● कुछ लोगों को कुछ तरह के भोजन से एलर्जी होती है और ऐसे में अगर वे लोग ऐसा भोजन करते हैं तो खुजली जैसी परेशानी हो सकती है।

● किसी दवा के साइड इफेक्ट (Side-effect) के कारण खुजली हो सकती है।

● सूखी (शुष्क) त्वचा भी खुजली का एक मुख्य कारण है।

● केमिकलयुक्त सौन्दर्य उत्पादों का इस्तेमाल करने से भी खुजली होती है।

● केमिकलयुक्त हेयर डाई या हेयर कलर का इस्तेमाल करने भी खुजली हो सकती है।

● मौसम में बदलाव के कारण।

● किसी तरह के कीड़े का काटना।

● ठण्डे मौसम में त्वचा की नमी सूख जाती है जिस कारण खुजली की समस्या हो सकती है।

● यदि आहार में वसा की उचित मात्रा नहीं होगी तो त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है।

● धूम्रपान करने वालों में खुजली की समस्या ज्यादा देखी जाती है। इसमें स्थित निकोटीन शरीर को नुकसान पहुँचाता है।

● सर्दियों में इन्डोर हीटिंग के कारण कमरे की नमी खत्म हो जाती है और त्वचा शुष्क (सूख) हो जाती है जिस कारण खुजली होती है।

● परफ्यूम (इत्र) का त्वचा पर अधिक प्रयोग करना भी खुजली का कारण होता है।

● त्वचा के लिए कठोर डिटर्जेंट युक्त साबुन का इस्तेमाल करना।

● अधिक समय तक धूप में रहना।

● शरीर या अन्य हिस्सों पर जुओं की मौजूदगी।

● यह गुर्दो (किडनी) की बीमारी, आयरन की कमी या थायराइड की समस्या में हो तो खुजली हो सकती है।

● मोटे कपड़े, अत्यधिक गर्म कपड़े, बहुत गर्म पानी से स्नान करने से भी होती है।

● किसी को विशेष रूप से गहनें से भी एलर्जी हो सकती है जैसे किसी एक धातु के कारण एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post