नई दिल्ली : वैक्सीन लगवाने के बाद मिले सर्टिफिकेट में कोई गलती हो गई है तो अब आप उसे खुद ही ठीक कर सकते हैं.
केंद्र सरकार ने आज एक नए अपडेट की घोषणा की है, जिसमें अब आप सर्टिफिकेट पर अपना नाम, जन्मतिथि और सेक्स को बदल सकते हैं।
कोविन की वेबसाइट के जरिए करें सुधार
आरोग्य सेतु ऐप के आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट किया गया, "अगर कोविन टीकाकरण प्रमाण-पत्रों में अनजाने में आपके नाम में, जन्मतिथि में और लिंग में कोई त्रुटि हुई है तो आप उन्हें ठीक कर सकते हैं.
कोविन की वेबसाइटट पर जाएं और इस संबंध में अपनी समस्या बताएं."
ये प्रक्रिया अपनायें -
● सबसे पहले http://cowin.gov.in पर जाएं।
● अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से पोर्टल पर लॉगिन करें।
● अब उस आईडी को सेलेक्ट (मल्टीपल रजिस्ट्रेशन की स्थिति में) करें जिसमें सुधार करना है।
● अब आपको आईडी के नीचे Raise an Issue का विकल्प दिखेगा।
● Raise an Issue पर क्लिक करके आप लिंग, जन्म तारीख, नाम आदि में सुधार कर सकते हैं।
दोनों खुराक ले चुके लोगों को एप पर दिखेंगे नीले रंग के दो टिक -
जिन लोगों को टीके की एक खुराक लगी है, उन्हें अपने होम स्क्रीन पर टीकाकरण स्थिति के समक्ष नीले रंग का एक टिक दिखाई देगा और दोनों खुराकें ले चुके लोगों को ऐप पर 14 दिन बाद नीले रंग के दो टिक दिखाई देंगे. यह दोनों टिक कोविन पोर्टल से टीकाकरण की स्थिति के सत्यापन के बाद नजर आएंगे।
*मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लाइन को टच करें* 👈