आगामी दो दिन बुरहानपुर जिले में नहीं होगा टीकाकरण : जानें क्या है वजह ?

बुरहानपुर - बुरहानपुर जिले में आगामी दो दिन टीकाकरण शिविर नहीं लगाये जायेंगे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि
दिनांक 28 जून 2021 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मिशन संचालक , NHM द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिये जो इस प्रकार है :-

1- दिनांक 29 व 30 जून 2021 को कोविड वैक्सीन के टीकाकरण सत्र आयोजित नही किये जायेंगे।

2- दिनांक 01 जुलाई 2021 को जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कोविशिल्ड वैक्सीन के टीकाकरण सत्र आयोजित कर हितग्राहियों को टीकाकृत किया जायेगा।

3- दिनांक 02 जुलाई 2021 को नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। जिसमें गर्भवती माताओ व बच्चों का रूटीन टीकाकरण किया जायेगा।

4- दिनांक 03 जुलाई 2021 को कोवैक्सीन के कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। जिसमें जिन हितग्राहियों का कोवैक्सीन का द्वितीय डोज़ का टीकाकरण शेष है, उन्हें टीकाकृत किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post