देर रात हमीदपुरा क्षेत्र के भंगार गोडाउन में लगी भयानक आग,सारा सामान जल कर हुआ ख़ाक : लाखों का हुआ नुकसान

बुरहानपुर - विगत रात्रि लगभग 2:00 बजे बुरहानपुर के हमीदपुरा क्षेत्र में विद्युत पोल पर लगे ट्रांसफार्मर के शार्ट सर्किट से अचानक आग की लपटें गिरने लगी, जिसके बाद ट्रांसफार्मर के पास ही स्थित कबाड़े का बड़े गोडाउन में जिसमें प्लास्टिक का और अन्य रद्दी सामान भरा हुआ था, वहां लपटों ने आग पकड़ ली और सारा सामान जलकर खाक हो गया। 
मोहल्ले वालों व आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी , तब तुरंत मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना MPEB को दी तो विद्युत मंडल के कर्मचारियों ने कोई सही जवाब नहीं दिया, जिसके बाद आग ने उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते आग की लपटें आसमान को छूने लगी। 
क्षेत्र के युवाओं ने रात भर जाग कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया दमकल को फोन किया दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और लगभग 8:00 दमकल वाहनों से आग पर काबू पाया गया। 
आग की भयावता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सुबह 9:00 बजे तक धुआ निकलता रहा और अंदर सब कुछ जलता रहा बगल में बने कारखाने मैं भी काफी नुकसान हुआ है, आसपास जो वाहन खड़े थे वह भी जलकर खाक हो गए हैं, कई लोगों के मीटर जलकर खाक हो गए हैं।
लगभग 12 -13 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
गोडाउन जिसमें भंगार रखा था उसके मालिक का नाम अकरम बताया जा रहा है और जिसके रूम को नुकसान पहुंचा है सलीम अंसारी नाम बताया जा रहा है। 
आग की तेज लपटों ने अड़ोस पड़ोस में जो उसके रास्ते में आया, सबको जलाकर खाक कर दिया, गनीमत यह रही कि लोगों के घर दूर थे वरना इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था लोगों ने अपनी आपबीती बताई।



Post a Comment

Previous Post Next Post