तमाम प्रयासों के बाद भी अगर हाथों से प्याज और लहसुन की बदबू दूर नहीं हो रही है तो नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आपने कुछ देर पहले ही प्याज या लहसुन काटा है तो इससे आपके हाथों में स्मेल रह जाता है। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए हाथों को भिंगोकर उसमें नमक लेकर इसे रगड़ें। हाथों के बीच में नमक लें और दोनों हाथों से रगड़ें। इससे गंध आराम से दूर हो सकती है। इसके अलावा, हाथों में हैंडवाश और नमक को साथ में लेकर रब करने से भी कुछ मिनटों में ही लहसुन प्याज की महक दूर हो सकती है।
इन गंधों को दूर करने के लिए ये घरेलू नुस्खा भी कारगर साबित हो सकता है। बेकिंग सोडा और विनेगर दोनों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर हाथों पर इसे लगाकर रगड़ें और बाद में पानी से धो लें।
लहसुन और प्याज की स्मेल को दूर करने में कॉफी भी कारगर है। कॉफी की एक अपनी स्मेल भी होती है जो दूसरे गंधों को दूर करता है। कॉफी को अपने हाथों में रगड़ लें फिर हाथों को साबुन और पानी से धोएं।
हाथों से महक हटाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी असरदार साबित हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि जिस पेस्ट का आप इस्तेमाल कर रहे हों वो जेल बेस्ड न हो। वहीं फ्लोराइड बेस टूथपेस्ट यूज करने से प्याज और लहसुन की गंध दूर हो सकती है।