भोपाल/बुरहानपुर - दिनांक 26 जून 2021 को केन्द्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद के तत्वाधान में नैदानिक अनुसंधान यूनानी भोपाल एवं बुरहानपुर द्वारा " नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के विरुद्ध विश्व नशा निवारण दिवस पर जागरूकता हेतु वेबिनार का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया।
वेबिनार के मुख्य अतिथि साई नशा मुक्ति केंद्र के संचालक डॉ. मनोज अग्रवाल द्वारा बताया गया कि देश में प्रतिवर्ष लगभग 10 लाख मौते नशे के सेवन से हो रही है।
लगभग 10 खरब रू. का हम नशा कर जाते हैं,इस नशे के कारण हमारा देश अमीर होकर भी गरीब लोगो का देश बन चुका है।
उन्होने यह आग्रह किया कि इस अभियान में युवा वर्ग आगे बढ़कर नशा उन्मूलन के सामूहिक अभियान में एक जुट होकर सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाइयों के प्रभारी डॉ. आमिर फैसल खान द्वारा की गई आपने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे से मुक्त करना और उन्हे जागरूक करना है। अवैध नशीली दवाये ही है जो समाज में परेशानिया बढ़ा रही है।
स्वागत भाषण एवं विभाग का परिचय हिन्दी अधिकारी भोपाल एवं संभागीय अधिकारी बुरहानपुर डॉ. अफशा क़ैसर द्वारा किया गया आपने बताया कि इस कार्यक्रम के द्वारा लोगो में नशे की बुरी प्रवत्ति से दूर रहने के लिए चेतना जागृत करना है एवं अतिथि का परिचय डॉ. यासमीन फातिमा के द्वारा किया गया और कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दलजीत शर्मा बुरहानपुर द्वारा किया गया एवं आभार डॉ. मुजाहिद समी बुरहानपुर द्वारा व्यक्त किया गया।
वेबिनार में सीसीआरयूएम संस्थान, भोपाल एवं बुरहानपुर का समस्त स्टाफ, मीडिया, विभिन्न सामाजिक संस्थानो के सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों ने इस वेबिनार में गरिमामय उपास्थिती से वेबिनार को सफल बनाया।
Tags
स्वास्थ्य समाचार