कल से रविवार को जनता कर्फ्यू नहीं...सिर्फ रात्रिकालीन कर्फ्यू प्रभावी

बुरहानपुर-26 जून, 2021 - अपर कलेक्टर श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना जन अनुशासन आदेश के अनुसार - प्रत्येक रविवार का कोरोना कर्फ्यू आदेश जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के आदेशानुसार हटाया जाता हैं।

यानी रविवार का कोरोना कर्फ़्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया है । अब बाजार रविवार के साथ ही पूरे सप्ताह रोजाना निर्धारित समय तक खुला रहेगा।

किंतु रोजाना का नाइट कर्फ़्यू पहले की तरह जारी रहेगा । 
यानी पूर्व की भाँति प्रतिदिन रात्रि कर्फ्यू 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक सभी दिनों में प्रभावी रहेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post