बुरहानपुर जिला अस्पताल को जल्द ही मिलेगी सी. टी. स्कैन की सौगात,प्राइवेट जांच केंद्रों में नहीं देने होंगे महंगे दाम

बुरहानपुर - बुरहानपुर के नागरिकों के लिए अब जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधा में इजाफा होने जा रहा है
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगने जा रही है। प्रबंधन को अप्रूवल मिल गया है।
जिसके लिए जिला अस्पताल में ड्रेसिंग रूम, प्लास्टर रूम और इंजेक्शन रूम तोड़कर भव्य सिटी स्कैन रूम बनाया जा रहा है जिससे बुरहानपुर के मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का मुंह नहीं देखना पड़ेगा।
सीटी स्कैन के लिए अभी मरीजों को प्राइवेट सेंटर में भेजा जाता है। इसके लिए उन्हें 3500 रुपए तक खर्च करना होते हैं।
जिला चिकित्सालय में लगने वाली सिटी स्कैन मशीन की लागत लगभग एक से डेढ़ करोड़ बताई जा रही है।
इंदौर की एक कंपनी से सिटी स्किन मशीन लगाने का अनुबंध हुआ है।
अस्पताल में जो वार्ड तोड़े गए हैं उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है इससे बुरहानपुर के लोगों को बाहर प्राइवेट जांच केंद्रों में मुंह मांगी कीमत नहीं चुकाना पड़ेगी बल्कि जिला अस्पताल में ही सीटी स्कैन की सुविधा मिल जाएगी।

सीटी स्कैन की जरूरत कब-कब

● मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों में

● लकवे की शिकायत होने पर

● बेहोशी, दुर्घटना से सिर में चोट

● मस्तिष्क में खून जमा होने पर

● मस्तिष्क में गठान होने पर

● स्पाइनल कॉर्ड (रीढ़) संबंधी समस्या होने पर

● फेफड़ों, लीवर आदि कैंसर की जानकारी

प्राइवेट सेंटर में देना होते हैं 3500 रुपए

सीटी स्कैन के लिए अभी मरीजों को प्राइवेट सेंटर में भेजा जाता है। इसके लिए उन्हें 3500 रुपए तक खर्च करना होते हैं। 


ये भी पढ़िये....जुलाई माह में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिये कब खुलेंगे और कब रहेंगे बंद



Post a Comment

Previous Post Next Post