क्या है ये नया डेल्टा प्लस वायरस ? मरीजों में कैसे दिखते हैं लक्षण ? कैसे करें इससे बचाव करें ?

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप से लोग अभी पूरी तरह उबरे भी नहीं है कि अब इस वायरस का नया डेल्टा प्लस वेरिएंट देश में दस्तक दे चुका है. 

ये नया डेल्टा प्लस वायरस काफी तेजी से फैल रहा है. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब और मध्य प्रदेश में नए डेल्टा प्लस के कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं. 

बता दें कि कोरोना का नया डेल्टा वैरिएंट यानी B.1.617.2 सबसे पहले भारत में पाया गया था. अब धीरे-धीरे कई दूसरे देशों में भी इसके केस मिल रहे हैं. कोरोना वायरस के रूप में बदलावों के कारण यह डेल्टा प्लस वैरिएंट बना है. 

कोरोना के इस नए वैरिएंट की सबसे खतरनाक बात ये है कि ये अभी तक के तमाम वैरिएंट में सबसे तेज रफ़्तार से फैलने वाला वैरिएंट है. इस वेरिएंट ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है.

कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण

1- कोराना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के आम लक्षणों में बुखार, सूखी खांसी और थकान जैसी समस्याएं हो रहीं हैं.
2- कोराना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के गंभीर लक्षणों में सीने में दर्द, सांस फूलना और सांस लेने में तकलीफ हो रही है.
3- इसके साथ ही त्वचा पर चकत्ते, पैर की उंगलियों का रंग में बदलना जैसे लक्षण भी नज़र आ रहे हैं.
4- इसके अलावा गले में खराश, स्वाद और गंध चले जाना, सिरदर्द और दस्त जैसी समस्याएं भी हो रही है.

कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से कैसे बचाव करें ?

1- कोरोना के किसी भी वैरिएंट से बचने के लिए वैक्सीन ही सबसे बड़ा हथियार है, इसलिए टीका अवश्य लगवाएं
2- घर से बाहर जाते समय डबल मास्क अवश्य पहनें.
3- हाथों को बार-बार साबुन से अच्छी तरह 20 सेकेंड तक धोएं.
4- शारीरिक दूरी का पालन करें, लोगों से 6 फीट की दूरी बना कर रखें.
5- घर की चीजों और आसपास की जगहों को साफ रखें और डिसइंफेक्ट करते रहें.
6- बाहर से आने वाले सामान को पहले सेनेटाइज़ करे और तुरंत न छुएं।


ये भी पढ़िये....आपके आधार कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है ? कुछ ही पलों में घर बैठे चैक करें


Post a Comment

Previous Post Next Post