नई गाइडलाइंस ज़ारी - 5 साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क अनिवार्य नहीं है : क्या है 6 मिनट वॉक टेस्ट ? : पढ़ें

बच्चों के लिए मास्क लगाने से आधारित गाइडलाइंस -

डीजीएचएस (केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय) के मुताबिक 5 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है। 

6 से 11 साल के बच्चे अपने मां बाप के देखभाल के अंतर्गत मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। 

12 या 12 साल से ऊपर के बच्चों को बड़ों के तरह ही मास्क पहनने की आवश्यकता है। इसके साथ बच्चों को अपने हाथ साबुन से धोना चाहिए या एल्कोहल बेस्ड हैंड सब का इस्तेमाल करना चाहिए।

डीजीएचएस ने सुझाया बच्चों के लिए 6-मिनट वाॅक टेस्ट -

बच्चों में कार्डियो-पलमोनरी एक्सरसाइज टोलरेंस की जांच करने के लिए डीजीएचएस ने 6-मिनट वाॅक टेस्ट का तरीका सुझाया है। 

इस टेस्ट के अनुसार, 12 या 12 से अधिक उम्र के बच्चों को अपने मां-बाप के गाइडेंस के अंडर 6 मिनट तक बिना रुके चलना है। 

इसके लिए बच्चे अपने उंगली में पल्स ऑक्सीमीटर ‌लगा लें और घर में 6 मिनट तक लगातार चलें। 6 मिनट लगातार चलने के बाद अगर उनका सैचुरेशन 94 प्रतिशत से कम होता है, 3-5 प्रतिशत तक नीचे चला जाता है या बच्चों को चक्कर आ रहा है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो वह हाइपोक्सिक की तरफ अग्रसर हो सकते हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है।

इस टेस्ट को 6 से 8 घंटे के बाद दोहराया जा सकता है।
अगर पेशेंट को अस्थमा है तो यह टेस्ट ना करें।

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लाइन को टच करें 👈


Post a Comment

Previous Post Next Post