इतिहास में 24 जून को कौन कौन सी महत्वपूर्ण घटनायें दर्ज है ? : आईये जानते हैं

24 जून
1206 - दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहाैर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी हुई
1793 - फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान को अपनाया
1812 - फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने साढ़े तीन लाख की सेना के साथ रूस पर आक्रमण आरंभ किया
1859 - फ़्रांस और सारदेनिया के साथ ऑस्ट्रिया का सोल्फ़ोरीनो युद्ध हुआ
1918 - कनाडा में मॉन्ट्रियल से टोरंटो के बीच पहली एयरमेल सेवा की शुरुआत हुई
1922 - वेमर गणराज्य के विदेश मंत्री वाल्टर रथेनाउ की हत्या कर दी गई। हत्यारों को 17 जुलाई को गिरफतार कर लिया गया
1961 - भारत के पहले स्वदेशी एचएफ 24 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी
1961 - भारत ने पहली बार सुपरसोनिक फाइटर एचएफ 24 मक्खियों का निर्माण किया
1963 - डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत की
1966 - मुम्बई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैण्ड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत
1974 - भारतीय टीम लॉडर्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमट गई। ये टेस्ट में भारत का न्यूनतम स्कोर है और वह पारी और 285 रन से हारा
1975 - न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर ईस्टर्न 727 विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये
1986 - सरकार ने घोषणा की है कि अविवाहित माता अपनी रोजगार योजना के तहत भी मातृत्व अवकाश प्राप्त करेगी।
1989 - बोफोर्स बंदूक सौदे पर कैग की रिपोर्ट के मुद्दे पर बहुमत वाले विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया
1990 - रक्षा वैज्ञानिकों ने देश की पहली तीसरी पीढ़ी के एंटी टैंक मिसाइल ‘एनएजी’ की सफलतापूर्वक जांच की
2002 - अफ्रीकी देश तंजानिया में ट्रेन दुर्घटना में 281 लोगाें की मौत
2005 - अमेरिका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता मिली
2006 - फ़िलिपीन्स में मौत की सज़ा समाप्त
2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया
2012 - मिस्र में पहली बार हुए राष्ट्रपति चुनाव में मुस्लिम ब्रदरहुड के मुहम्मद मुर्सी 51.73% मत पाकर निर्वाचित हुए
2016 - ब्रिटेन में यूरोपीय संघ से संबंध के प्रश्न पर हुए 23 जून के जनमत-संग्रह में 52% लोगों ने अलगाव के पक्ष में मत दिया

जन्म

1863 - प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान् विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे
1869 - भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक दामोदर हरी चापेकर
1885 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता तारा सिंह
1897 - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक ओंकारनाथ ठाकुर
1904 - अमेरिकी गायक, अभिनेता और हास्‍य कलाकार फिल हैरिस
1922 - इतालवी गायक और गीतकार (क्वारटेट्टोसेट्रा) टाटा जायकोबेट्टी

निधन

1564 - भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक रानी दुर्गावती
1881 - हिन्दी, पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा
1980 - भारत के चौथे राष्ट्रपति व्ही.व्ही. गिरी

उत्सव

वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस

Post a Comment

Previous Post Next Post