23 जून - अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : जानें कब, कैसे और किसने की थी इस दिन को मनाने की शुरुआत

कब हुई थी इसकी शुरुआत

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाए जाने की शुरुआत 23 जून, 1948 में हुई थी। दरअसल, आधुनिक ओलंपिक खेलों का पहला आयोजन तो वर्ष 1896 में हुआ था, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समीति (आईओसी) की स्थापना पियरे द कुबर्तिन द्वारा 23 जून 1894 को की गई थी। आईओसी के स्थापना दिवस 23 जून को ही बाद में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा प्रतिवर्ष ओलंपिक दिवस के रूप में मनाया जाना शुरू किया गया।

कौन थे इसके पहले अध्यक्ष

इसके पहले अध्यक्ष बने थे यूनानी व्यापारी डेमट्रियोस विकेलास।  

आईओसी का मुख्यालय

आईओसी का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लॉजेन में स्थित है और वर्तमान में दुनियाभर में 205 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां इसकी सदस्य हैं।

उद्देश्य

यह दिवस मनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हर वर्ग और आयु के लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

भारत ने कब लिया पहली बार हिस्सा

भारत ने पहली बार 1900 में ओलंपिक्स में हिस्सा लिया था। तब भारत की ओर से केवल एक एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड को भेजा गया था, जिसने एथलेटिक्स में दो सिल्वर मेडल जीते थे। हालांकि, भारत ने आधिकारिक तौर पर पहली बार 1920 में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post