वैक्सीनेशन के पहले और बाद में इन 15 बातों का रखें विशेष ध्यान : आपकी सावधानी ही आपका बचाव है


बुरहानपुर
-(डॉ. मनोज अग्रवाल) -भारत में अब तक लगभग 15 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।
अच्छी बात ये है कि दोनों ही वैक्सीन से अब तक कोइ बड़ा साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है। 

वैक्सीन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान -

वैक्सीन लेने से पहले अच्छे से खाना खाएं. 
यदि आपको किसी दवा या ड्रग से एलर्जी है तो इस बारे में डॉक्टर को स्पष्ट जानकारी दें.
यदि आपको डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इसकी जांच अवश्य करा लें.
वैक्सीन लेने से पहले रिलैक्स रहने की कोशिश करें. यदि आप बहुत ज्यादा घबरा रहे हैं तो काउंसिलिंग भी ले सकते हैं, वेक्सीनेशन सेंटर पर डबल मास्क पहनकर जाएं। 

वैक्सीनेशन के बाद इन 15 बातों का रखें विशेष ध्यान :

01. वैक्सीनेशन के बाद आंधे घंटे तक हॉस्पिटल में ही रूकें। अस्वस्थ्य लगने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

02. वेक्सीनेशन सेंटर से मिली दवा (पैरासिटामोल) निर्देश अनुसार लें।

03. वैक्सीनेशन के बाद हल्का दर्द, बुखार आने पर घबराएं नहीं। ठंड लगकर तेज़ बुखार आने पर अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

04. वैक्सीन लगवाने से तुरंत पहले और बाद में खुद को हाइड्रेटेड रखें. अपनी डाइट में खूब सारे फल, सब्जियां और नट्स शामिल करें. इससे शरीर अंदर से मजबूत रहेगा. 


05
. अगर आपने वैक्सीन लगवाई है तो तुरंत काम पर जाने से बचें. वैक्सीन लगवाने के बाद कम से कम 2-3 दिनों तक बिल्कुल आराम करें.

06. वैक्सीन लगवाने के बाद बाजू में दर्द होना आम बात है. इसलिए कुछ दिनों के लिए भारी वर्कआउट ना करें वरना आपके हाथ का दर्द और बढ़ सकता है.  

07. वैक्सीन लगवाने के बाद कई लोग भीड़ में बेफिक्र होकर घूम रहे हैं, ऐसी गलती नहीं करें। वैक्सीनेशन के बाद भी हाथ धोते रहें, मास्क लगाकर बाहर निकलें, दो गज की दूरी बनाकर रखें।

08. आपको अनावश्यक यात्रा करने से बचना चाहिए,क्योंकि कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल सकता है. ऐसे में भले आपने वैक्सीन लगवा ली हो,

09. कई लोग वैक्सीनेशन के बाद सिगरेट,शराब का अधिक सेवन कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं करें। ना ही तला हुआ ज्यादा मसालेदार भोजन करे।

10. कोरोना का पहला डोज लेने के बाद दूसरे डोज लगने का समय पूछ लें ताकि याद रहे।

11. पहले डोज़ के बाद निर्धारित समय पर दूसरा डोज़ अवश्य लें मिस ना करें। दौनो डोज़ लगना ज़रूरी है।

12. ध्यान रहे, वैक्सीन की दूसरी डोज भी उसी कंपनी की लें, जिसकी पहले ली है।

13. वेक्सीनेशन के दोनों टीके लेने के बाद सर्टिफिकेट को ज़रूर सम्भाल कर रखें।

14. कोरोना वैक्सीन सभी सुरक्षा मानकों से होकर गुजरी है और इसको लेकर किसी प्रकार का भ्रम ना रखें और ना ही फैलायें।

15. कोरोना वेक्सीनेशन के बाद भी कोरोना का रिस्क बना रहता है इसलिए हमेशा कोरोना बचाव के नियमों का पालन करें।

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लाइन को टच करें 👈



Post a Comment

Previous Post Next Post