PPE किट क्‍या है ? स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों द्वारा इसे कैसे व कब इस्तेमाल किया जाता है ? जानिए इसके बारे में जरूरी बातें

कोविड19 या कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच पूरी दुनिया में पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट या पीपीई की डिमांट और सप्‍लाई बढ़ गई है।
यह कोरोना वायरस से जारी जंग में ढाल बनकर सामने आया है। स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए पीपीई किट एक आवश्‍यक उपकरण है। आपको बता दें कि पीपीई किट का प्रयोग न सिर्फ COVID-19 के लिए किया जा रहा है बल्कि पहले भी इसका प्रयोग इबोला जैसे गंभीर संक्रामक रोगों में किया जाता रहा है।


पीपीई किट क्‍या है ?
-

पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट एक मेडिकल डिवाइस या उपकरण है जो स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों द्वारा संक्रामक रोगों (बैक्‍टीरिया, वायरस आदि से फैले संक्रमण) से खुद को सुरक्षित रखने के लिए पहना जाता है।
पीपीई, स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी के शरीर को संक्रामक विषाणुओं या संक्रमित व्‍यक्ति के शरीर के साथ संपर्क को रोकता है, जिसमें एक संक्रामक एजेंट हो सकता है। पीपीई एक संभावित संक्रामक एजेंट और स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता के बीच एक दीवार का काम करता है।

पीपीई किट के अंतर्गत क्या क्या सम्मलित हैं?

जैसा कि, हमने आपको बताया कि पीपीई एक विशेष हेल्‍थ उपकरण है। जिसमें ग्लव्स, गाउन, शू कवर, हेड कवर, मास्क, रेस्पिरेटर (श्वासयंत्र), आंखों की सुरक्षा, फेस शील्ड और गॉगल्स शामिल हैं।
इसमें दस्ताने, संभावित संक्रामक पदार्थों या दूषित सतहों को सीधे छूने पर दस्ताने आपकी रक्षा करने में मदद करते हैं। गाउन, जूते और हेड कवर, एक दूषित वातावरण के अंदर संभावित जोखिम से बचाते हैं।
सर्जिकल मास्क आपकी नाक और मुंह को शरीर के तरल पदार्थ के छींटों से बचाने में मदद करते हैं, इससे पहले कि आप सांस लें, श्वासयंत्र हवा को फ़िल्टर कर देती है। इसी प्रकार के गॉगल्‍स आंखों की सुरक्षा करता है।


पीपीई पहनने और उतारने का तरीका ?

WHO की गाइडलाइन के मुताबिक, पीपीई को बहुत ही सावधानी के साथ पहना और निकाला जाता है। इसे पहनने के दौरान, सबसे पहले गाउन पहना जाता है, उसके बाद फेस शील्‍ड और फिर बाकी चीजें। और जब इसे उतारते हैं तो सबसे पहले गाउन उतारना चाहिए इसके बाद ग्‍लब्‍स उतारकर अच्‍छे से हाथ धोएं। इसके बाद बाकी उपकरण को उतारें और दोबारा हाथ धोएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post