नयी दिल्ली : केंद्र सरकार की नयी गाइडलाइंस के मुताबिक अब 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और शारीरिक से अक्षम लोगों को घर के पास ही कोरोना का वैक्सीन लगाया जायेगा. हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि इसका मतलब यह नहीं है कि लोगों को घर-घर जाकर कोरोना का टीका लगाया जायेगा. इसका लाभ वैसे लोग ले सकेंगे जो 60 साल से अधिक उम्र के हैं और अभी तक टीका नहीं लगवाया है।
सरकार की नयी गाइडलाइन में घर के नजदीक टीका लगाने का अवसर उन्हें भी दिया गया है जो शारीरिक या मानसिक रूप में अक्षम हैं. उनकी आयु 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘घर के पास कोविड टीकाकरण केंद्र' (NHCVC) नियर टू होम कोविड वैक्सीन सेंटर खोले जाने का निर्णय लिया है।
गाइडलाइंस में कहा कि इस प्रकार के टीकाकरण केंद्रों पर वैसे लोग टीका लगवा सकते हैं कि जिन्होंने पहला डोज लिया है या पहला डोज नहीं लिया है वैसे 60 साल से अधिक के लोग और शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग लोग भी इसका लाभ लेंगे।
कहां खोले जाएंगे कोविड सेंटर
उक्त व्यवस्था हो -
टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाने के लिए एक कमरे की व्यवस्था होनी चाहिए. साथ ही वेटिंग एरिया के लिए भी जगह होनी चाहिए. टीकाकरण के लिए आने वालों के लिए व्हीलचेयर का प्रबंध भी किया जायेगा, जिससे शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को टीका लगवाने में कोई परेशानी न हो।