भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने कोविड महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए कई और सहायता उपायों की घोषणा की

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने कोविड महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए कई और सहायता उपायों की घोषणा की है। इनके तहत कुछ और उत्‍पादों के लिए ऋण दिया जाएगा। ये बैंक, वैक्‍सीन विनिर्माताओं, अस्‍पतालों तथा डिस्‍पेंसरियों, पैथोलॉजी प्रयोगशालाओं, ऑक्‍सीजन तथा वेंटीलेटर निर्माताओं तथा आपूर्तिकर्ताओं, वैक्‍सीन आयातकों, कोविड उपचार दवाओं के संभार तंत्र तथा रोगियों को उपचार के लिए और ऋण सहायता उपलब्‍ध कराएंगे। इसके अलावा स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल ढांचा स्‍थापित करने या उसका विस्‍तार करने या स्‍वास्‍थ देखभाल उत्‍पादों के विनिर्माताओं को एक सौ करोड रुपये तक का कारोबार ऋण भी दिया जा सकता है।

भारतीय स्‍टेट बैंक के अध्‍यक्ष दिनेश खरे और भारतीय बैंक संघ के अध्‍यक्ष राजकिरण राय ने संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में यह जानकारी दी। यह घोषणा भारतीय रिजर्व बैंक और भारत सरकार द्वारा घोषित विभिन्‍न उपायों पर आधारित हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post