नई दिल्ली - कोरोना (Coronavirus) के कहर के चलते देश में शटडाउन का माहौल है. देशभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने अपने सभी स्मारकों (Monuments) को 15 जून तक के लिए बंद रखने का फैसला किया है।
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा, ” कोरोना महामारी के हालात को देखते हुए सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारक और संग्रहालय 15 जून 2021 तक या अगले आदेश तक बंद रहेंगे.”
इस दौरान 3,693 स्मारक और 50 संग्रहालय 15 जून तक बंद रहेंगे. इससे पहले, सरकार ने 31 मई तक के लिए देश के सभी संरक्षित स्मारकों, स्थलों और संग्रहालयों को बंद रखने का आदेश दिया था।
सरकार ने बताया था कि अगर रोजाना सामने आने वाले पॉजिटिव मामलों में कमी नहीं आई तो स्मारकों को बंद रखने की तारीख को बढ़ाया भी जा सकता है. हालांकि, पिछले दिनों से देश में लगातार रोजाना सामने आने वाले मामलों में कमी आई है, लेकिन दूसरी लहर के कहर को देखते हुए सरकार इस समय किसी तरह का जोखिम उठाने के मूड में नहीं है।
Tags
राष्ट्रीय समाचार