मध्यप्रदेश सरकार के नये दिशानिर्देश - उच्च जोखिम समूह को कोविड-19 टीकाकरण में दें प्राथमिकता


भोपालअपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री मोहम्मद सुलेमान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना महामारी को प्रभावी ढ़ग से नियंत्रित करने के लिए नवीन कार्य-योजना में, उच्च जोखिम समूहों को सूचीबद्ध कर प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 टीकाकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। 

उन्होंने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया है कि 100 प्रतिशत ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन आधारित सत्र आयोजित कर, उच्च जोखित समूहों का कोविड-19 टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

उच्च प्राथमिकता वाले समूह में ये शामिल
उचित मूल्य दुकानों के विक्रेता, 
गैस सिलिंडर सप्लाई करने वाले कर्मचारी, 
पेट्रोल पंप स्टाफ, 
घरेलू कामकाज करने वाली महिलाएं, 
किराना दुकान व्यापारी, 
सब्जी व अनाज विक्रेता, 
हाथ ठेला वाले, 
दूध वाले, 
वाहन चालक,  
सलून वर्कर, 
निर्माण कामकाज में लगे मजदूर, 
मॉल, होटल रेस्टॉरेंट में कार्यरत स्टाफ, 
शिक्षक, 
केमिस्ट, 
बेकरी वाले शामिल हैं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post