मध्यप्रदेश सरकार वैक्सीन के लिए निकालेगी ग्लोबल टेंडर - केबिनेट की मंजूरी


भोपाल। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करने के लिए अब मध्यप्रदेश सरकार वैक्सीन का ग्लोबल टेंडर निकालने जा रही है। आज शिवराज कैबिनेट की हुई बैठक में वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर निकालने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वैक्सीन की आवश्यकता और डिमांड को देखते हुए वैक्सीन का ग्लोबल टेंडर किया जाएगा। वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर निकालने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है। अभी प्रदेश में कोवैक्सीन और कोविशील्ड के जरिए लोगों का टीकाकरण हो रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post