नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बीच चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इस बीच मीडिया में खबरें हैं कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इसमें रामदेव पर देशद्रोह चलाने की मांग की गई है।
हाल ही में रामदेव ने एलोपैथी और डॉक्टरों पर बयान दिया था। इससे आईएमए खासा नाराज हुआ था। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री की आपत्ति के बाद योगगुरु ने बयान वापस ले लिया था, लेकिन उन्होंने आईएमए पर 25 सवाल दागे थे। इसके बाद पंतजलि और आईएमए में लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है।
Tags
राष्ट्रीय समाचार