प्रधानमंत्री के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अल्पसंख्यक मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया रक्तदान


बुरहानपुर
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 7 वर्ष  30 मई को पूरे हुए है। 
जिस पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा एवं अल्पसंख्यक  प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश के साथ साथ प्रदेश में इस उपलक्ष्य को सेवा दिवस के रूप में मनाने जा रही है। 


इस अवसर पर आज शासकीय चिकित्सालय में भारतीय जनता पार्टी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा  के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। 


इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हिदायत उल्ला, भाजपा युवा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान एवं  युवा नेता समीर खान मुख्तार अंसारी,  बुथ अध्यक्ष शेख अनीश अत्ताउल्लाह खान, शाहिद मदनी जी और अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post