हृदय के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए भी नट्स महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इनमें बायोएक्टिव मैक्रोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने का काम कर सकते हैं।
2. कैंसर
काजू के अर्क में एनाकार्डिक एसिड पाया जाता है। एनाकार्डिक एसिड कैंसर मेटास्टेसिस (शरीर में कैंसर फैलने की प्रक्रिया) को रोकने में मदद कर सकता है।
3. रक्तचाप में सुधार के लिए काजू खाने के फायदे
काजू से बना सप्लीमेंट सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम सकता है। फिलहाल, इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है
4. अच्छे पाचन तंत्र के लिए काजू के फायदे
काजू खाने से पाचन-तंत्र मजबूत होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि काजू का अधिक मात्रा में सेवन कब्ज और गैस की समस्या पैदा कर सकता है। विशेषकर, जिनकी फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर होती है, उन्हें काजू का सेवन कम ही करना चाहिए।
मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है (1)। मैग्नीशियम मस्तिष्क के रक्त प्रवाह में सहायक होता है और साथ ही मस्तिष्क की चोट को दूर करने में मैग्नीशियम का महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है। इसके अलावा, मैग्नीशियम में एंटीडिप्रेसेंट गुण होते हैं, जो अवसाद को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इस प्रकार काजू में मौजूद मैग्नीशियम दिमाग के स्वास्थ के लिए भी लाभदायक हाे सकता है।
काजू में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कि फैट और कार्बोहाइड्रेट के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। इसके अलावा, काजू में पाया जाने वाला फाइबर शरीर के वजन को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। दरअसल, फाइबर कैलौरी के सेवन को कम करता है। इसके अलावा, काजू में कैलोरी की मात्रा के साथ ही फैट और प्रोटीन की मात्रा भी ज्यादा होती है। इसलिए, पेट को देर तक भरा रखने का काम कर सकता है। इस कारण अतिरिक्त भोजन लेने की आदत में सुधार हो सकता है, जिससे वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। इस बात का ध्यान रहे कि जो लोग पहले से ही मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें काजू का सेवन नहीं करना चाहिए।
8. डायबिटीज में फायदेमंद
काजू में कई पोषक तत्व होते हैं, जिनमें से एक है मैग्नीशियम। मैग्नीशियम को डायबिटीक फ्रेंड भी कहा जाता है, जो रक्त में मौजूद ग्लूकोज को स्टैबलाइज करने में मददगार हो सकते हैं। रक्त में मौजूद ग्लूकोज को स्टैबलाइज करने से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है।
9. रक्त को स्वस्थ रखता है
काजू आयरन और कॉपर का अच्छा स्रोत है (1)। आयरन स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है, जो शरीर में ऑक्सीजन को पहुंचाने में मदद करता है। आयरन रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाकर एनीमिया जैसे रक्त विकार को दूर करने का काम भी कर सकता है।
10. गर्भावस्था के लिए
काजू में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था में आवश्यक हो सकते हैं। जैसे इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और मैग्नीशियम। कैल्शियम गर्भवती महिला के स्वास्थ के साथ ही भ्रूण की हड्डियों के विकास के लिए जरूरी होता है । मैग्नीशियम जन्म के समय शिशु के वजन में कमी और गर्भवती के रक्तचाप को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
11. स्वस्थ मसूड़े और दांत के लिए काजू खाने के फायदे
दांतों के लिए कैल्शियम सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना जाता है। कैल्शियम दांतों के विकास और उनकी मजबूती बनाए रखने का काम करता है। शरीर में इस खास तत्व की कमी दांत टूटने से लेकर कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकती है। क्योंकि काजू में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है।
12. गॉल ब्लैडर की पथरी
काजू में मौजूद फाइबर गॉल ब्लैडर की पथरी की समस्या से बचाव करने में मददगार हो सकता है। गॉल ब्लैडर की पथरी के लिए मोटापा और तेजी से वजन घटना जोखिम कारक हैं। फाइबर से भरपूर आहार पित्ताशय पथरी को रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, काजू का सेवन इस बीमारी का इलाज नहीं है, इसलिए इस समस्या के इलाज के लिए डाॅक्टर से संपर्क करना भी जरूरी है।
13. एंटीऑक्सीडेंट
काजू में पाए जाने वाले पोषक तत्वों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। एंटीऑक्सीडेंट स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है, क्योंकि यह कैंसर से बचाव कर सकता है और हृदय के साथ संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है।
14. स्वस्थ त्वचा के लिए काजू
काजू में प्रोटीन और विटामिन-ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य व सौंदर्य को बढ़ावा देने और त्वचा पर बढ़ती उम्र के असर को रोकने में लाभदायक हो सकते हैं। साथ ही ये त्वचा को झुर्रीयों और सूर्य की हानिकारक किरणों के प्रभावों से बचा सकते हैं।
15. बालों के लिए काजू
काजू में मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। काजू में मौजूद ये सभी पोषक तत्व बालों को पोषण दे सकते हैं, साथ ही बालों की चमक और मजबूती में भी सहायक हाे सकते हैं