पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी) ने आंधी-तूफान एवं वर्षा से ख़राब हुई फसलों का आंकलन कर मुआवज़े की मांग की


बुरहानपुर - मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा के ग्राम अंबाड़ा एवं ग्राम लिंगा में आए आंधी-तूफान एवं वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की तथा खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण किया। उच्चाधिकारियों से चर्चा कर प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में फसलों का आंकलन करने हेतु कहा।

किसानों को आश्वासन दिया कि नुकसान की भरपाई हेतु वह हर संभव मदद की जाएगी। 

इस दौरान नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post