प्रदेश के RTO कर्मचारी-अधिकारी कल से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर

पूरे प्रदेश के आरटीओ कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कल से हड़ताल पर जा रहे हैं। 
ये अधिकारी और कर्मचारी हाल ही में विभिन्न मामलों में हुई अधिकारियों पर FIR के विरोध में भी आक्रोशित हैं।
परिवहन विभाग मध्यप्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संगठनों द्वारा आज हड़ताल का निर्णय लिया गया है। मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संगठन के अध्यक्ष और इंदौर के आरटीओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी के अनुसार सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से अपनी मांगों को लेकर बार-बार ज्ञापन दिए, लेकिन शासन स्तर पर आश्वासन देने के बाद भी उनकी मांग नहीं मानी गई।
मांग पूरी ना होने पर कल से परिवहन विभाग के संगठनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दे दी है। यानी कल से प्रदेशभर के आरटीओ बंद रहेंगे।
बुरहानपुर के आर टी ओ अधिकारी व कर्मचारियों ने भी कल से अनिश्चित काल तक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है और इसके तहत एक पत्र भी सौंपा है -

Post a Comment

Previous Post Next Post